भोपाल / फाल्गुन में चढ़ने लगा पारा, उत्तरी हवा की रफ्तार मंद हुई, दक्षिण से आ रही हवाओं ने सर्दी से राहत दी

मौसम में फाल्गुन का असर दिखाई देने लगा है। उत्तरी हवा की रफ्तार मंद होते ही दिन और रात के तापमान बढ़त के साथ दर्ज हुए। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इस कारण मैदानी क्षेत्र में आने वाली बर्फीली हवा की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे धूप का असर हो रहा है। इस कारण दिन और दोनों तापमान बढ़त के साथ दर्ज हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह से ठंड में कमी आने लगती है। बढ़ा तापमान उसी का असर है। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे भोपाल का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया।   



पश्चिमी विक्षोभ का आना लगातार जारी है। 10 दिन के दौरान 2 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं। 5 दिन बाद नया पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होगा। जिस कारण फिर से तापमान बढ़ेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान में गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार, बर्फ से ढंके पहाड़ों से टकराकर आने वाली उत्तरी हवा की रफ्तार मंद पड़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ का भी असर है, जिसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान रात का तापमान बढ़त के साथ दर्ज होगा।



मंगलवार को 27 पर पहुंचा था पारा
तापमान बढ़ने से ठंडक भी कम हो गई। दिन में पारा 28 और रात का तापमान 12 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस हफ्ते तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार कम हैं। मंगलवार को दिन का तापमान 27.7 डिग्री दर्ज या गया। धूप के तीखेपन से पारे की चाल भी तेज थी। रात का तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। 1.5 डिग्री इजाफे के बावजूद यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि आसपास कोई सिस्टम नहीं है। उत्तर से सर्द हवा नहीं आ रही, बल्कि हवा का रुख दक्षिण पूर्वी रहा। इस वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई।



Popular posts
उपलब्धि / पटियाला में एएसआई का कटा हाथ जोड़ने वाली टीम में थे गुना के डॉ. मयंक मंगल; बोले- मेरे लिए यह लाइफटाइम अचीवमेंट जैसा
व्यवस्था पर संक्रमण / घर-घर पेंशन और जनधन की राशि वितरण में देरी होगी, क्योंकि आधार लिंक नहीं, फिंगर प्रिंट भी मिस मैच
लॉकडाउन में जिंदगी की जंग / 5 दिन कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर गुजारे, अब 20 दिन से चेन्नई में क्वारैंटाइन हैं भोपाल के अंकुश; बोले- उम्मीद... जल्द घर आऊंगा
लीबिया / गृहयुद्ध से जूझ रहे देश में अमेरिकी डॉक्टर उम्मीद की किरण बने, 9 साल में 1200 बच्चों की हार्ट सर्जरी की
कांग्रेस खेमे से LIVE / होटल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद अभी वहीं मौजूद; मंत्री तरुण भनोट ने कहा- कमलनाथ सरकार सुरक्षित