इंदौर / गृहमंत्री बोले - भाजपा माफियाओं के लिए आंदोलन कर रही, इससे प्रदेश ही नहीं देश की जनता भी आश्चर्यचकित है

26 जनवरी को मुख्यमंत्री कमलनाथ इंदौर में नेहरू स्टेडियम के साथ ही कांग्रेस कार्यालय पर भी झंडावंदन करेंगे। शनिवार को गृहमंत्री बाला बच्चन तैयारियों का जायजा लेने कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और काफी देर तक यहां रुके। इस दौरान उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक तरफ जहां सीएम कमलनाथ माफिया विरोधी अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा माफियाओं के लिए आंदोलन कर रही है। इससे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की जनता भी आश्चर्यचकित है। उन्होंने शुक्रवार को हुए भाजपा के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम भाजपा से पूछना चाहते हैं कि 15 साल में आपने माफिया राज को प्रदेश में इतना पनपने क्यों दिया। 


उन्होंने भाजपा द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन और आंदोलन की खिलाफत करते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार में भाजपाई कुछ भी कर लें, माफियाओं की खैर नहीं है। प्रदेश में भूमाफिया, शराब माफिया और अन्य माफियाओं के खिलाफ सरकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ जो वादा किया है, उसे निभाया जाएगा। जनता को उनका अधिकार और न्याय दिलाया जाएगा। 


भाजपा नीचले स्तर की राजनीति कर रही
भाजपा के प्रदर्शन में बड़े नेताओं की गिरफ्तारी के मामले पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के इस आंदोलन से हमें समझ आ गया है कि भाजपा इतने नीचे स्तर तक भी जा सकती है। अपराधियों और गुंडों के लिए उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे उनके दोहरे चेहरे और चरित्र का पता चल रहा है। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेशभर में भाजपाइयों ने जिला स्तर पर भू-माफियाओं के नाम पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई को गलत बताते हुए धरना प्रदर्शन किया था। भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इसके विरोध में अपनी गिरफ्तारी भी दी थी। इंदाैर में पूर्व लोस स्पीकर सुमित्रा महाजन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, सांसद शंकर लालवानी, महापौर मालिनी गौड़ सहित 353 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।



Popular posts
अपराध / पुलिस ने दो नकली पत्रकारों को पकड़ा, मेडिकल संचालक को ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपए मांगे थे
भोपाल / फाल्गुन में चढ़ने लगा पारा, उत्तरी हवा की रफ्तार मंद हुई, दक्षिण से आ रही हवाओं ने सर्दी से राहत दी
लॉकडाउन में जिंदगी की जंग / 5 दिन कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर गुजारे, अब 20 दिन से चेन्नई में क्वारैंटाइन हैं भोपाल के अंकुश; बोले- उम्मीद... जल्द घर आऊंगा
उपलब्धि / पटियाला में एएसआई का कटा हाथ जोड़ने वाली टीम में थे गुना के डॉ. मयंक मंगल; बोले- मेरे लिए यह लाइफटाइम अचीवमेंट जैसा
मध्य प्रदेश / शिवराज की कैबिनेट इसी हफ्ते बनेगी; 26 सदस्यीय मंत्रिमंडल होगा, सिंधिया समर्थक 10 नेताओं को मंत्री बनाए जाने की संभावना